ब्रेकिंग हल्द्वानी– स्कूली छात्र पर चाकू से हमला, घायल छात्र का चल रहा है उपचार, जांच में जुटी पुलिस।

IMG20221202125032_01.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में गुरुतेग बहादुर में पढ़ने वाले छात्र पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है।

पूरा मामला भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र के गुरुतेग बहादुर स्कूल में पढ़ने वाले छात्र सक्षम के ऊपर किसी युवक ने चाकू मार दिया है। पूरी घटना स्कूल के पास का ही है, जिसमें सक्षम गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए हल्द्वानी के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, बाद में बृजलाल हॉस्पिटल को रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हल्द्वानी कोतवाल हरेंद्र चौधरी और अन्य पुलिसकर्मियों ने पूरी घटना की जानकारी एकत्र की है और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: 'डिजिटल डाइनोमोस' ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल... 

बताया जा रहा है कि किसी आपसी विवाद को लेकर चाकू बाजी हुई है। वही इस चाकू बाजी में सक्षम के साथ एक अन्य युवक भी घायल हुआ है, जिसके हाथ में चोट आई है।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

फिलहाल पूरी घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया छात्र को मारने वाले बदमाश की तलाश की जा रही है, पुलिस द्वारा उसके बारे में जानकारी जुटाई जा कर रही है, जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Ad