ब्रेकिंग उत्तराखण्ड–सोशल मीडिया में पोस्ट को लेकर जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो हुआ वायरल…

Two little girls are fighting with each other.

Two little girls in dresses are fighting with each other. Conflict and fight, violence and bullying between children at school. Vector cartoon illustration for posters, banners.

खबर शेयर करें -

इंस्टाग्राम के शौक ने कुछ लड़कियों को एक दूसरे की दुश्मन बना दिया, इंस्टाग्राम पर किसी पोस्ट पर किये गये कमेंट पोस्ट करने वाली लड़कियों को इस कदर नागवार गुजरे की चार पांच लड़कियां इकठ्ठा होकर कमेंट करने वाली लड़कियों को सबक सिखाने के लिए पंहुच गयीं।

और फिर वंहा सडक पर ही लड़कियों के दोनों गुटों मे शुरू हो गयीं, दे दनादन। लड़कियों के दोनों गुटों मे जमकर लात घूँसे चले लड़कियों की फाइट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

घटना हरिद्वार कोतवाली के ब्रह्मपुरी क्षेत्र की है, मामला इंस्टाग्राम की किसी पोस्ट पर कमेंट को लेकर हुआ कनखल क्षेत्र की कुछ लड़कियों ने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट की थी, इस पर हरिद्वार की ब्रह्मपुरी क्षेत्र की किसी लड़की ने कोई कमेंट कर दिया।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

जो पोस्ट करने वाली लड़कियों को नागवार गुजरा और उन्होंने पहले तो ब्रह्मपुरी की लड़की को तीन चार बार फ़ोन पर धमकाया, फिर गुरुवार को चार पांच लड़किया ब्रह्मपुरी पंहुच गयीं और फिर जो हूआ उसे देखकर वंहा मौजूद लड़के भी हैरान रह गये।

लड़कियों के दोनों गुटों मे पहले तू-तू, मैं-मैं हुई और फिर हाथपाई लात घूंसों मे बदल गइ, सडक पर लड़कियों में जमकर लात-घूँसे चले दोनों गुटों मे बीचबचाव में कुछ महिलाये भी आ गयीं।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

काफी देर तक चले ड्रामे के बाद दोनों गुटों को किसी तरह से शांत कराया गया। लड़कियों मे लात घूंसो की घटना को कुछ लोगो ने अपने कैमरों मे कैद कर लिया, जो अब सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।

Ad