Breaking:- कोरोना और डेंगू ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की टेंशन, डबल अटैक से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

GridArt_20250612_113410318
खबर शेयर करें -

दून में कोरोना और डेंगू की दोहरी मार से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अब ऐसा कोई दिन नहीं बीत रहा जब इन दोनों बीमारियों के नए मरीज सामने न आ रहे हों। बुधवार को जिले में तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है, जबकि एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है। विभाग ने लोगों से सतर्कता और स्वच्छता की अपील की गई है।

 

यह भी पढ़ें:  मुखानी पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 111 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार...

 

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि 50, 60 और 80 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। फिलहाल तीनों की हालत स्थिर है और वे होम आइसोलेशन में हैं। जिले में कोरोना के कुल 41 मामले रिपोर्ट हो चुके हैं। इनमें 33 देहरादून से, एक हरिद्वार से है। सात मरीज रिपोर्ट आने से पहले ही राज्य से बाहर चले गए। वर्तमान में चार एक्टिव केस हैं।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–जनहित सर्वोपरि: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर...

 

 

 

इनमें तीन होम आइसोलेशन में और एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। इधर, रानीपोखरी क्षेत्र के एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक डेंगू के 90 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 54 देहरादून और 36 अन्य स्थानों से हैं।
फिलहाल डेंगू के 12 एक्टिव केस हैं। इनमें एक मरीज हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में और 11 मरीज श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

 

 

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि डेंगू की रोकथाम को लेकर विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को आशा और डेंगू वालंटियर टीम ने 14,333 घरों का सर्वे किया। इस दौरान 44 स्थानों पर लार्वा मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। 91,198 कंटेनरों की जांच में 53 कंटेनरों में लार्वा मिला। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे घरों और आसपास सा

Ad Ad Ad