Breaking:- कार ने 10 छात्रों को मारी टक्कर, तीन की हालत गंभीर, कॉलेज से निकल रहे थे बाहर

accident-vikasnagar_7979f0b30bc885b8cfb490ebea81f48b
खबर शेयर करें -

सेलाकुई में देहरादून – पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से निगम रोड की आ रही एक तेज रफ्तार कार ने 10 छात्रों को टक्कर मार दी। वहीं, तीन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। तीन छात्र छात्राएं गंभीर रूप से घायल हैं।

 

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

 

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को एक कार देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से निगम रोड की ओर आ रही थी। इस दौरान निगम रोड स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज की छुट्टी हुई।

 

कार की रफ्तार काफी तेज थी। कार अनियंत्रित हो गई और नौ छात्र- छात्राएं कार की चपेट में आ गए। वहीं, कार ने तीन अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

 

 

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल छात्र-छात्राओं को अस्पताल भिजवाया। आठ घायलों का उपचार धूलकोट स्थित अस्पताल और एक का उपचार झाझरा स्थित अस्पताल में चल रहा है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें:  रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी–दीपक रावत, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में आयुक्त ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन....
Ad Ad