ब्रेकिंग उत्तराखंड–प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को राज्य आपदा प्रबंधन ने लिखा पत्र, 14 व 15 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी करने के दिए निर्देश…

IMG-20230713-WA0037.jpg
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन द्वारा सभी जिलाधिकारियों और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्षो को पत्र लिखकर राज्य में अतिवृष्टि के दृष्टिगत दिनांक 14 और 15 जुलाई को समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही जिला अधिकारियों को बताया गया है कि राज्य में लगातार बरसात के कारण भूस्खलन बाढ़ और बोल्डर गिरने तथा जगह-जगह जलभराव व मार्ग बंद होने की घटनाएं हो रही है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखण्ड सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज...

लिहाजा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए संभावित आपदाओं के न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के दृष्टिकोण से दिनांक 14 और 15 जुलाई को राज्य के समस्त विद्यालयों निजी एवं सरकारी एवं आंगनबाड़ी में शैक्षणिक संस्थान में अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है।