बड़ी खबर उत्तराखण्ड– आईजी की बड़ी कार्रवाई, इस पुलिसकर्मी को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित…

629b07416c106
खबर शेयर करें -

नैनीताल– उत्तराखंड पुलिस से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर एक उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोमवार को आईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने थाना तल्लीताल में नियुक्त उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्याम सिंह बोरा को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

उन्होंने ये कार्रवाई थाना तल्लीताल में पंजीकृत मुकदमा नंबर 79/ 2022 धारा 323 506 भा द वि की विवेचना के दौरान पीड़ित को आई चोटों के चिकित्सा प्रमाण पत्रों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यथोचित धारा ना बढ़ाए जाने को बेहद गंभीर मानते हुए की है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–धारी में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, भूमि नाप के नाम पर मांगी थी रकम...

बताया जा रहा है कि इससे पहले आईजी ने अवैध शराब और एनडीपीएस एक्ट के मामलों, ड्यूटी में लापरवाही बरतने और विवेचनाओं को लंबित रखने पर पांच दरोगाओं पर कार्रवाई की थी। उन्होंने एक को निलंबित और पांच को लाइन हाजिर किया था।