बड़ी खबर उत्तराखंड– प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर SOP की जारी….

0
InCollage_20221222_173021528
खबर शेयर करें -

देहरादून– डॉ0 आर0 राजेष कुमार, स्वास्थ्य सचिव द्वारा आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय से प्रदेष में सभी 13 जनपदो के मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ वर्चुवल माध्यम से कोविड-19 तथा उत्तराखण्ड स्वास्थ्य रोजगार सृजनकार्यक्रम की तैयारी के सम्बंध में समीक्षा की गई।

समीक्षा में सर्वप्रथम दिनाक़ 23 दिसम्बर 2022 को मुख्य सेवासदन मुख्यमंत्री आवास पर होने वाले कार्यक्रम की सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ समीक्षा की तथा कार्यक्रम के माध्यम से नवनियुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाना है।

इसके उपरांत सचिव स्वास्थ्य द्वारा कोविड-19की समीक्षा करते हुए यह बताया कि वर्तमान में विष्व के कई देषों यथा जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, कोरियागणराज्य, ब्राजील और चीन में कोविड-19 रोगियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।

कोविड-19 महामारी अभीभी दुनिया भर में एक सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है। बैठक में स्वास्थ्य सचिव डॉ0 आर0 राजेष कुमार द्वारा बताया गया कि कोविड- 19 वायरस के स्वरूप मेंनिरंतर परिवर्तन होता रहता है एवं समय-समय पर नये वैरियंट एक जन स्वास्थ्य समस्या के रूप में परिलक्षित होते रहते हैं, अतः मौजूदा वेरिएंट की निगरानी करना महत्वपूर्ण है।

इसी क्रम में कोविड-19 के संदिग्ध और पुश्टमामलों को षीघ्र चिन्हित करने, आईसोलेषन, परीक्षण एवं प्रबंधन हेतु भारत सरकार द्वारा जून 2022 में पद व कोविड .19 की जारी की गाईडलाईन के अनुरूप सभी जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने अपने जनपदों में कोविड-19 वैरिएंट सम्बंधितबचाव एवं नियंत्रण की तैयारी करना सुनिष्चित करें।

साथ ही आम जन से भी यह अपील की है कि किसी भीप्रकार से घबराने की आवष्कता नहीं है और समय-समय पर सरकार द्वारा दिये जाने वाले दिषा निर्देषों का पालन करें। बैठक में अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर, डॉ0 सरोज नैथानी निदेषक, राश्ट्रीय स्वास्थ्य मिषन, डॉ0विनीता षाह निदेषक, स्वास्थ्य महानिदेषालय, डॉ0 षिखा जंगपांगी, निदेषक स्वास्थ्य महानिदेषालय, डॉ0 मनोजउप्रेजी, मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून, डॉ0 अजय कुमार नगरकर डॉ0 पंकज कुमार, डॉ0 तुहीन सहित स्वास्थ्य।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *