बड़ी खबर– “सखी सैंया तो खूब ही कमात हैं, महंगाई डायन खाए जात हैं”, पढ़िए पूरी खबर….

0
indane-gas
खबर शेयर करें -

नए साल के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दाम को लेकर लोगों को झटका मिला है. वास्तव में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में तेजी देखने को मिली है. यह तेजी 24 रुपये से लेकर 25.5 रुपये तक आई है. वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है.

वैसे बीते साल डॉमेस्टिक गैस सिलेंडर की कीमत में 4 बार इजाफा देखने को मिला था, लेकिन जुलाई 2022 के बाद से कोई बदलाव नहीं आया है.आज से नए साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है. नए साल के साथ ही आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. सरकारी तेल कंपनियों ने 1 जनवरी 2023 को गैस सिलेंडर के नए भाव जारी कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–जनहित सर्वोपरि: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर...

खास बात ये है कि गैस सिलेंडर के प्राइस में 25 रुपये तक की तेजी दर्ज की गई है. ध्यान देने वाली बात ये है कि यह बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में की गई है और घरेलू गैस सिलेंडर अपने पुराने रेट पर मिल रहे हैं. आज राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के प्राइस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में दर्ज की गई तेजी-नए साल यानी 1 जनवरी, 2023 की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में बढ़ोतरी हुई है. वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के प्राइस में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. ऐसे में घर के गृहणियों का बजट तो नहीं बिगड़ने वाला है, लेकिन रेस्टोरेंट, होटल आदि जगहों पर खाना महंगा हो सकता है क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया है. नई दरें आज से लागू भी हो चुकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *