बड़ी खबर–हल्द्वानी के बनभूलपुरा में गौकशी का आरोपी गिरफ्तार, 300 किलो मांस बरामद…

0
FB_IMG_1771758795551
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से रमजान के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बनभूलपुरा के इंदिरा नगर बड़ी रोड इलाके में गौकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस और गौ संरक्षण टीम ने एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 

 

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अयान अंसारी के रूप में हुई है। उसके कब्जे से करीब 300 किलो गौमांस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान उसके दो साथी आफताब कुरैशी और अनीस अहमद मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

यह कार्रवाई कुमाऊं रेंज की गौ संरक्षण टीम द्वारा की गई। टीम में सब इंस्पेक्टर पंकज बेलवाल, मनोज यादव, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल पुष्कर राठौर, सुनील और यासीन शामिल रहे।

 

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और बरामद मांस को जांच के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *