बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड– मुख्यमंत्री धामी का बड़ा बयान, कहा आयोग की सभी भर्तियां पूरी होने के बाद कराऊंगा CBI जांच…

0c5b2c09d049272abd5e7ad649953cef_original
खबर शेयर करें -

पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। प्रदेशभर में विपक्ष और युवा पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग पर अड़ा है, ऐसे में सीएम धामी ने मामले में सरकार का रुख स्पष्ट कर दिया है। सीएम ने कहा कि आयोग की सभी भर्तियां पूरी होने के बाद सीबीआई जांच कराऊंगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीबीआई जांच से मुझे कोई एतराज नहीं है। सीबीआई जांच की मांग कर रहे विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में सीबीआई पर भरोसा नहीं है और उत्तराखंड में सीबीआई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: 'डिजिटल डाइनोमोस' ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल... 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि न्यायालय भी कह चुका है कि शासन की जांच सही है, बावजूद विपक्ष चाहता है कि युवा सड़क पर प्रदर्शन करें।