बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–खनन पट्टे की साइट पर पंखे से लटका मिला पूर्व कर्मचारी का शव, पुलिस जांच में जुटी…

_110114281_8bf79eb8-4537-4bce-a569-77cc3bac3f2a
खबर शेयर करें -

देहरादून में अमलावा नदी पर खनन पट्टे की साइट पर पूर्व कर्मचारी का शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। खनन कारोबारी की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है मृतक की उंगली पर चोट के निशान थे।

फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुट गई है। थाना क्षेत्र के कालसी गेट के पास अमलावा नदी पर खनन पट्टे की साइट का है।

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के आशीर्वाद एंक्लेव निवासी एक खनन कारोबारी का अमलावा नदी में खनन पट्टा है। गुरुवार को कारोबारी साइट पर पहुंचे। उन्होंने साइट पर बने कमरे की खिड़की की जाली कटी हुई देखी।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

कारोबारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कारोबारी ने जब अंदर झांक कर देखा तो उनका पूर्व कर्मचारी रस्सी के सहारे पंखे के कुंडे पर लटका हुआ था। कारोबारी ने आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर पुलिस क टीम मौके पर पहुंची। कारोबारी ने बताया कि कमरे की चाबी उनके घर पर है। पुलिसकर्मी किसी तरह ताले को तोड़कर अंदर घुसे और पुलिसकर्मियों ने शव को नीचे उतारा। मृतक की उंगली में पाए गए चोट के निशानमृतक की पहचान संदीप उर्फ माघ (30) पुत्र पदम प्रकाश के रूप में हुई। हाल में संदीप हरीपुर में रह रहा था।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार संदीप की उंगली में चोट के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा फर्श में भी खून के धब्बे पड़े हुए थे। बताया जा रहा है। युवक पूर्व में खनन पट्टे पर देखभाल का कार्य करता था।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी पुलिसपुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने भी एकत्र किए हैं। पुलिस की टीम मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुट गई है।

Ad