बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सयुक्त पुलिस टीम ने नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…

Screenshot_2023-09-26-22-30-30-29_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी–मुरादाबाद से नशीले इंजेक्शनों को खरीद कर हल्द्वानी के युवाओं में नशा घोलने वाले तस्कर को A.N.T.F नैनीताल/ कोतवाली हल्द्वानी की संयुक्त पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।

नैनीताल को नशा मुक्त बनाये जाने हेतु जनपद नैनीताल जिले के एस एस पी प्रहलाद नारायण मीणा ने समस्त थाना /चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में नशा उन्मूलन अभियान चलाकर प्रभावी चैकिंग करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं अवैध बिक्री करने वालों की धर-पकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही जनपद स्तर पर गठित ए०एन०टी०एफ० को भी सक्रिय रूप से कार्य कर नशा तस्करों के विरूद्ध ज्यादा से ज्यादा निरोधात्मक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये हैं।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

आदेश के क्रम में नशे के विरुद्ध प्रचलित अभियान के दौरान डॉ० जगदीश चन्द्र एसपी क्राइम यातायात नैनीताल, नोडल अधिकारी ए०एन०टी०एफ०, हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी व श्रीमान नितिन लोहानी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के पर्यवेक्षण मे उप निरीक्षक कुमकुम धानिक व जिला ए०एन०टी०एफ की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 26-09-2023 को वर्कशॉप लाइन वन विभाग गेट के पास चेकिंग के दौराने आरोपी गुलाम गौस पुत्र मसरूर अहमद निवासी लाल मस्जिद के पीछे लाइन नंबर 15 थाना बनभूलपुरा जिला नैनीताल के द्वारा के अवैध नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। तथा मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

अभियुक्त के कब्जे से 49 नशीले इंजेक्शन बरामद कर उसके विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ अभियुक्त- पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह इंजेक्शनों को मुरादाबाद से किसी व्यक्ति से खरीदकर खरीद कर लाता है। तथा हल्द्वानी व आस-पास के क्षेत्र के युवाओं को अधिक दामों में बेचकर मुनाफा कमाना था।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक कुमकुम धानिक, कांस्टेबल अमनदीप सिंह ए एन टी एफ ,कांस्टेबल सोनू सिंह एएनटीएफ तथा कांस्टेबल प्रकाश मौजूद थे।

Ad