बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड– यहां उद्योगपति के घर में फर्जी इनकम टैक्स अफसर बनकर घुसा गैंग, इतने लाख रूपये लेकर चलते बने…

68088660
खबर शेयर करें -

रुड़की रामनगर में एक उद्योगपति के घर में फिल्मी स्टाइल में इनकम टैक्स के अधिकारी बनकर एक गिरोह घुस गया।

रुड़की रामनगर में एक उद्योगपति के घर में फिल्मी स्टाइल में इनकम टैक्स के अधिकारी बनकर एक गिरोह घुस गया। घर से बीस लाख रुपये समेट लिए और चलते बने। उद्योगपति को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा विहार सुनहरा रोड निवासी सुधीर कुमार जैन की खाद्य सामग्री बनाने की फैक्ट्री है। दो दिन पहले एक कार में तीन चार लोग उसके घर पर आ गए। उन्होंने खुद को आयकर अधिकारी बताते हुए पूछताछ शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

सुधीर कुमार जैन की पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत करने के बाद उन्होंने घर की तलाशी लेना शुरू कर दिया। सभी को कहा गया कि कोई फोन नहीं करेगा। इस कार्रवाई में वह सहयोग करें अन्यथा उनके सामने परेशानी खड़ी हो जाएगी। इसके बाद उन्होंने घर को अच्छी तरह से खंगालना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

इस दौरान उन्होंने घर से करीब बीस लाख की रकम समेट ली और कुछ कागजात आदि अपने कब्जे में लेकर कहा कि वह अभी तो जा रहे हैं, इसके बाद आएंगे। सुधीर कुमार जैन को तब तक कोई आभास नहीं हुआ। वह घर के बाहर तक आए। इसके बाद सभी कार में सवार होकर चले गए।

आयकर विभाग से संपर्क किया तो पैरों तले खिसकी जमीन

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

कुछ देर बाद सुधीर कुमार जैन को शक हुआ। उन्होंने अपने स्तर से छानबीन की। इसके बाद उन्होंने आयकर विभाग से संपर्क किया तो पता चला कि ऐसी तो कोई टीम नहीं है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्यपाल ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुछ सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए गए हैं। जो कार का नंबर पीड़ित की ओर से दिया गया है वह फर्जी निकला है।

Ad Ad