बिग ब्रेकिंग उत्तराखण्ड–यहां युवक के ऊपर गुलदार ने मारा झपट्टा, समूचे क्षेत्र में दहशत का माहौल, पढ़िए यह पूरी खबर..

0
orig_816698224936387781d8e0d4lepard_1669853127
खबर शेयर करें -

नैनीताल/हल्द्वानी–भीमताल के धारी ब्लॉक के पास दुदली में पिछले दिनों वन विभाग ने एक गुलदार को पकड़ा था, लेकिन हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुका गुलदार अभी भी वन विभाग की पकड़ से बाहर है।

कमलुवागांजा के बाद, आरटीओ रोड के सत्या विहार क्षेत्र में भी रात के समय रियासी इलाके में गुलदार की मूवमेंट देखी जा रही है, जिसकी चलते लोगों के मन में भय बना हुआ है, साथ ही वह अपने बच्चों को घर के बाहर भी नहीं भेज रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  मुखानी पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 111 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार...

वही शाम के समय पंचायत घर के पास हरिपुर जमन सिंह गांव की तरफ विनोद बिष्ट नाम के एक व्यक्ति के ऊपर गुलदार ने झपट्टा मारने की कोशिश की, लेकिन वह बाल बाल बच गए।

पिछले दो दिन में गुलदार ने दो पालतू कुत्तों को मारा है, फिलहाल उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान किया लेकिन सिर्फ खानापूर्ति की गई।

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

जिस तरह से लगातार गुलदार लगातार जंगलों को छोड़कर रिहायशी इलाकों में देखे जा रहे हैं, उससे लोगों के अंदर भय का माहौल बन गया है और वह जल्दी इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, लेकिन वन विभाग के प्रयास कुछ ठोस नहीं दिख रहे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

आप सीसीटीवी कैमरे में आरटीओ रोड स्थित सत्य विहार कॉलोनी का वीडियो देख सकते हैं, जिसमें गुलदार सड़क के तरफ आराम से आता हुआ दिख रहा है, फिलहाल लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई हैं।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *