बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बाल-बाल बची इतने यात्रियों की जान, देखिए तस्वीर…

0
InCollage_20230731_093948309
खबर शेयर करें -

रविवार की शाम को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेखला के पास पैराफिट बने होने के कारण एक मैक्स भागीरथी में गिरने से बाल-बाल बची। इस वाहन चालक सहित छह व्यक्ति सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं। 

रविवार की शाम को उत्तरकाशी से असी गंगा घाटी के गजोली भंकोली के लिए एक मैक्स रवाना हुई। मैक्स की पीछे की सीट पर सीमेंट के कटे भरे थे जबकि बीच और आगे की सीट पर सवारियां थी।  

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

नियंत्रण खो बैठा मैक्स वाहन चालक

उत्तरकाशी से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर गंगोरी और तेखला के बीच मैक्स वाहन से चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण मैक्स सीधे हाईवे के किनारे बने मजबूत पैराफिट से टकराई। मैक्स का आगे का हिस्सा हवा में लटका। मैक्स में सवार ग्रामीण चीखे चिल्लाए।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

मौके पर अन्य राहगिरों ने मैक्स में सवार ग्रामीणों व चालक को बाहर निकाला। यातायात पुलिस और कोतवाली पुलिस की टीम ने लटक रही मैक्स को क्रेन के जरिये सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

कोतवाली निरीक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि अगर हाईवे के किनारे पैराफिट न होता तो मैक्स सीधे भागीरथी में गिरती। पैराफिट की सुरक्षा के कारण एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बची है। मैक्स में सवार सभी ग्रामीण सुरक्षित हैं, दूसरे वाहन से अपने गंतव्य को चले गए हैं।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *