बिग ब्रेकिंग–शासन ने किए दो सीडीओ, सात डीडीओ एक बीडीओ के ट्रांसफर, पढ़िए यह खबर..

0
uttarakhand-1
खबर शेयर करें -

देहरादून–उत्तराखंड शासन ने दो सीडीओ, सात डीडीओ और एक बीडीओ का तबादला कर दिया। इसके अलावा दो सहायक परियोजना अफसरों का भी स्थानांतरण किया गया।

उपायुक्त ग्राम्य विकास पौड़ी प्रकाश रावत को मुख्य विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग के पद पर तैनाती दी गई, जबकि सीडीओ रुद्रप्रयाग नरेश कुमार को उपायुक्त ग्राम्य विकास पौड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

अपर सचिव मनुज गोयल ने तबादला आदेश जारी किए। खंड विकास अधिकारी रामगढ़ नैनीताल कमल किशोर पांडेय को इसी पद पर ऊधमसिंह नगर भेजा गया।

पौड़ी के उपायुक्त प्रकाश रावत को रुद्रप्रयाग का सीडीओ बनाया गया। घिल्डियाल को सहायक परियोजना निदेशक हरिद्वार, जिला विकास अधिकारी हरिद्वार वेद प्रकाश को टिहरी, जिला विकास अधिकारी उत्तरकाशी सुधा तोमर को चमोली भेजा गया।

यह भी पढ़ें:  नशे पर भवाली पुलिस का शिकंजा: 60 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार...

इसके अलावा मनरेगा प्रकोष्ठ के परियोजना समन्वयक मोहम्मद असलम को जिला विकास अधिकारी हरिद्वार, जिला विकास अधिकारी टिहरी सुनील कुमार को इसी पद पर देहरादून में तैनाती दी गई।

इसी तरह जिला विकास अधिकारी देहरादून सुशील मोहन डोभाल को ऊधमसिंह नगर, जिला विकास अधिकारी बागेश्वर संगीता आर्या को सहायक परियोजना निदेशक पिथौरागढ़, सहायक परियोजना निदेशक पिथौरागढ़, दिनेश सिंह दिगारी को जिला विकास अधिकारी चंपावत,

यह भी पढ़ें:  नशे पर भवाली पुलिस का शिकंजा: 60 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार...

सहायक परियोजना निदेशक चंपावत विम्मी जोशी को जिला विकास अधिकारी बागेश्वर, सहायक आयुक्त पौड़ी सुमन राणा को सहायक परियोजना निदेशक बागेश्वर के पद पर तैनाती दी गई।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *