बिग ब्रेकिंग–लगातार कांग्रेस को लग रहे झटके, अब 24 घंटे बाद एक और वरिष्ठ कांग्रेसी ने दिया इस्तीफा, मची हलचल….

FB_IMG_1711790748627
खबर शेयर करें -

लालकुआं– वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं जिला और नगर में विभिन्न पदों पर रहे जीवन कबडवाल ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

लालकुआं क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले 24 घंटे के भीतर यह तीसरे वरिष्ठ नेता है, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष को भेजे गए त्यागपत्र में भले ही जीवन कबड़वाल द्वारा अपने स्वास्थ्य का हवाला दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

के

परंतु पिछले 24 घंटे से क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं द्वारा लगातार कांग्रेस पार्टी छोड़ने के क्रम में यह पार्टी को बड़ा झटका माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

विदित रहे कि जीवन कबडवाल लंबे समय तक नगर कांग्रेस कमेटी में महामंत्री रहे, तथा इसके बाद वह जिला कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष भी रहे हैं, उनके पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगेगा।

वहीं सूत्रों से पता चला है कि वह जल्द ही कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। इससे पूर्व गत दिवस नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह और लालकुआं के दो बार चेयरमैन रहे कैलाश चंद्र पंत भी कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

Ad