बिग ब्रेकिंग–प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार से इतने किलोमीटर का सफर जागेश्वर धाम तक करेंगे तय, प्रशासन की लगभग सभी तैयारियां पुर्ण…

925468-859411-i-day-2019-narendra-modi-dna-1-1024x576
खबर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शौकियाथल हेलीपैड से गाड़ी में बैठकर सड़क मार्ग से यात्रा करते हुए 15 किमी दूर जागेश्वर धाम पहुंचेंगे। जिन जगहों से वह गुजरेंगे उस जगहों की सड़कों को हाटमिक्स किया जा रहा है। लंबे समय से ग्रामीणों की मांग पर जो कार्रवाई नहीं हो रही थी वह पीएम के आने से पूरी हो गई है। क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री का आभार जताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्टूबर को जागेश्वर धाम पहुंचेंगे। यहां पहुंचने से पहले उनके 15 किमी का गाड़ी से सफर करना होगा। प्रधानमंत्री मोदी शौकियाथल में बनाए गए हेलीपैड में उतरेंगे। वहां से गाड़ी से जागेश्वर धाम पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

उन्हें शौकिया थल से जागेश्वर और फिर जागेश्वर से शौकियाथल कुल 30 किमी का फेरा गाड़ी से पूरा करना होगा। जिस सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री मोदी गुजरेंगे उसको हाटमिक्स किया जा रहा है। धौनी, पनेट, कुंजाखाली के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

उन्होंने कहा कि शौकियाथल वाली सड़क बेहद खराब थी। कई बार इस संबंध में विभागीय अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों को बताया गया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

प्रधानमंत्री के दौरे के बाद इस सड़क के हालात सुधर गए हैं। उन्होंने कहा कि शौकियाथल से डेढ़ किमी दूर वृद्ध जागेश्वर की सड़क को भी ठीक किया जाए। इस सड़क से प्रतिवर्ष हजारों सैलानी मंदिर दर्शन को पहुंचते हैं।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। पर्यटन की दृष्टि से यह पूरा क्षेत्र महत्वपूर्ण है। इसलिए यहां तेजी से कार्य होंगे। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को लाभ मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढ़ेंगे।

Ad