बिग ब्रेकिंग–भाजपा की दीपा दरम्वाल बनीं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद टॉस से जीतीं कांग्रेस की देवकी बिष्ट…

FB_IMG_1755594119509
खबर शेयर करें -

 

 

नैनीताल– नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव नतीजे आ गए हैं। इस बार का चुनाव बेहद रोमांचक रहा।

 

 

अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी दीपा दरम्वाल ने 11 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को 10 वोट मिले और 1 मत रद्द हो गया। इस तरह दीपा दरम्वाल नैनीताल की नई जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

 

उपाध्यक्ष पद पर मुकाबला और भी दिलचस्प रहा। यहां कांग्रेस प्रत्याशी देवकी बिष्ट और उनके प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को 11-11 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के बाद परिणाम का फैसला टॉस से हुआ, जिसमें किस्मत ने कांग्रेस का साथ दिया और देवकी बिष्ट उपाध्यक्ष चुनी गईं।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

परिणाम घोषित होते ही भाजपा और कांग्रेस दोनों खेमों में जश्न का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से विजेता उम्मीदवारों का स्वागत किया और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया।

 

 

गौरतलब है कि नैनीताल जिला पंचायत चुनाव को लेकर लंबे समय से सियासी हलचल तेज थी और सत्ता व विपक्ष दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी थी। अब नतीजों ने तस्वीर साफ कर दी है कि अध्यक्ष पद पर भाजपा और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

 

 

Ad Ad