बिग ब्रेकिंग–आयुक्त का इस गांव में निरीक्षण, तीन निर्माणाधीन भवन सीज, अवैध खनन पर चालान और बिजली चोरी पर मुकदमा, करने के निर्देश…

20231212_201053
खबर शेयर करें -

नैनीताल–कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को भीमताल के समीप जंतवाल गांव के तीन निर्माणाधीन भवनों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें आयुक्त को कई अनियमिताएं दिखी।

निरीक्षण में जंतवाल गांव में निर्माणाधीन भवन के पास अवैध खनन करने पर दो बिल्डरों और जे सी बी संचालक के खिलाफ तहसीलदार, पटवारी को जांच और चालान काटने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं में परिवहन और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार, दीपक रावत की बैठक में जसपुर–टनकपुर बस सेवा को हरी झंडी...

निरीक्षण में उन्होंने पाया कि वन विभाग की जमीन में बन रहे बिना आज्ञा के निर्माणाधीन होम स्टे और अवैध तरीके से चीड़ के लगभग 6 पेड़ काटे गए। जिस पर आयुक्त ने होम स्टे निर्माण में रोक लगाने के निर्देश दिए।

साथ ही सम्बंधित अधिकारियों को अवैध खनन करने पर चालान, दो माह से निर्माणाधीन होम स्टे में चोरी की बिजली पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलदार, वन विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारियों मामले की जांच करने की बात कही।

यह भी पढ़ें:  अगर जा रहे हैं कैंची धाम, तो पहले पढ़ लें यह खबर, 2 से 4 अक्टूबर तक पुलिस का ट्रैफिक प्लान लागू, भीमताल और भवाली में यहां खड़े होंगे वाहन...

इस दौरान उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए पटवारी और अधिकारियों को ग्रामीण इलाकों में समय समय में निरीक्षण और कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की बात कही।

यह भी पढ़ें:  फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन का विरासतन नामांतरण, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए लैंड फ्रॉड की जांच के आदेश...

उन्होंने पुलिस कर्मियों को पर्वतीय इलाकों में जे सी बी के कार्यों का विवरण रखने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार संजय कुमार समेत सम्बंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Ad