बिग ब्रेकिंग–तेंदुए से टकराई पालिका कर्मी की बाइक, घायल, पढ़िए यह खबर….

orig_816698224936387781d8e0d4lepard_1669853127
खबर शेयर करें -

नैनीताल–भीमताल के बाद अब बल्दियाखान क्षेत्र में तेंदुए की दहशत होने लगी है। ड्यूटी से घर को जाता पालिका कर्मी की बाइक तेंदुए से टकराई और हुआ घायल।

नैनीताल से घर को जाते समय नगर पालिका कर्मचारी की बाइक तेंदुए से टकरा गई और बाइक सवार सड़क में गिरकर चोटिल हो गया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में बीते महीने से लगातार गश्त की जा रही है। लेकिन टीम को तेंदुआ नजर नहीं आया है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने देर रात क्षेत्र में गश्त की। वहीं गुरुवार को वन विभाग की टीम की ओर से रास्ते की झाड़ियां साफ कर दी हैं। पालिका कर्मचारी आरुखान निवासी कंचन कुमार चंद बुधवार की रात ड्यूटी से अपने घर की ओर जा रहा था। वह बल्दियाखान से अपनी बाइक पर आरुखान की ओर निकला ही था कि झाड़ी से निकलकर तेंदुआ उनकी बाइक के सामने आ गया।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

इस दौरान तेंदुए को सामने देख वह अनियंत्रित हो गया और तेंदुए से बाइक जा टकराई। इस दौरान कंचन बाइक समेत सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया और तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

Ad