बिग ब्रेकिंग–तेंदुए से टकराई पालिका कर्मी की बाइक, घायल, पढ़िए यह खबर….

खबर शेयर करें -

नैनीताल–भीमताल के बाद अब बल्दियाखान क्षेत्र में तेंदुए की दहशत होने लगी है। ड्यूटी से घर को जाता पालिका कर्मी की बाइक तेंदुए से टकराई और हुआ घायल।

नैनीताल से घर को जाते समय नगर पालिका कर्मचारी की बाइक तेंदुए से टकरा गई और बाइक सवार सड़क में गिरकर चोटिल हो गया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में बीते महीने से लगातार गश्त की जा रही है। लेकिन टीम को तेंदुआ नजर नहीं आया है।

यह भी पढ़ें:  सेतु आयोग द्वारा राज्य की गोल्डन जुबली 2050 तक का विजन डॉक्यूमेंट बनाया जाए-सीएम धामी

सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने देर रात क्षेत्र में गश्त की। वहीं गुरुवार को वन विभाग की टीम की ओर से रास्ते की झाड़ियां साफ कर दी हैं। पालिका कर्मचारी आरुखान निवासी कंचन कुमार चंद बुधवार की रात ड्यूटी से अपने घर की ओर जा रहा था। वह बल्दियाखान से अपनी बाइक पर आरुखान की ओर निकला ही था कि झाड़ी से निकलकर तेंदुआ उनकी बाइक के सामने आ गया।

यह भी पढ़ें:  Breaking:- भगवानपुर में पुलिस और बदमाशों के बिच मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली

इस दौरान तेंदुए को सामने देख वह अनियंत्रित हो गया और तेंदुए से बाइक जा टकराई। इस दौरान कंचन बाइक समेत सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया और तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें:  Breaking:- देहरादून के शिमला बाईपास रोड पर सिंघनिवाला के निकट लोडर से टकराकर पलटी बस, 02 की मौत,14 घायल