बिग ब्रेकिंग–यहां अचानक ग्रामीण की झोपड़ी में लगी आग, लाखों का नुकसान…

1600x960_1163289--
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– गौलापार में रविवार सुबह एक ग्रामीण की झोपड़ी में आग लग गई। हादसे में झोपड़ी में रखा अनाज और नगदी जलकर नष्ट हो गई।

पुलिस के अनुसार लक्ष्मपुर ग्रामसभा की तारा नवाड़ गांव निवासी प्रताप चंद की झोपड़ी में सुबह 8 बजे आग लग गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के चलते आग ने झोपड़ी को चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें:  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, थानों का बजट भी होगा दोगुना...

प्रताप चंद ने बताया कि आग से उनके घर में रखा आनाज, कपड़े, बिस्तर, जेवर और नगदी सभी जल गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। समाजिक कार्यकर्ता प्रकाश पांडे ने बताया कि प्रताप चंद ने मकान निर्माण के लिए घर में 1.5 लाख रुपये रखे थे। रुपये भी आग में जल गए।

यह भी पढ़ें:  दशहरा हमें अहंकार और बुराइयों को त्यागकर सत्य के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में मुख्यमंत्री ने किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं...

ग्राम प्रधान तनुजा पांडे ने जिला प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।

Ad Ad