बिग ब्रेकिंग– अचानक इस कोतवाली में निरीक्षण को पहुंचे प्रदेश के डीजीपी, थानेदार हरेंद्र चौधरी की करी सराहना…

0
IMG-20230217-WA0004.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में डीजीपी अशोक कुमार ने कोतवाली पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने मालखाने, मेस, और असलेखाने के साथ ही अभिलेखों के रखरखाव का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान कोतवाली में आगंतुकों और महिलाओं के लिए बनाए गए हेल्पडेस्क की डीजीपी ने तारीफ की और कोतवाली क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था को देख संतुष्ट नजर आए।

यह भी पढ़ें:  मुखानी पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 111 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार...

साथ ही कोतवाल हल्द्वानी हरेंद्र चौधरी के कार्यों की सराहना करी। डीजीपी के साथ इस निरीक्षण में आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उनके द्वारा कोतवाली का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *