बिग ब्रेकिंग–लालकुआं हाईवे पर रफ्तार का कहर, कार पेड़ से टकराई, महिला समेत दो घायल…

-p-Raigad-police-counsel-drivers-to-curb-picnic-bu_1671562753363_1673143746883_1673143746883
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी–लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक तेज रफ्तार कार खाई को पार करते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

 

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरियाणा नंबर की यह कार नैनीताल से रुद्रपुर की ओर जा रही थी। तेल डिपो के पास अचानक सामने आए एक ऑटो को बचाने के प्रयास में कार चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन खाई को पार करते हुए पेड़ से टकरा गया और झाड़ियों में जा घुसा।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर लालकुआं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भिजवाया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसकी वजह से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

 

Ad Ad Ad