बिग ब्रेकिंग–पढ़िए बॉलीवुड एक्टर सैफ को बचाने वाले भजन सिंह के गांव का नाम, यहां रहता हैं ऑटो चालक का परिवार…

s_04992a0e6f05cb440451403c19fb0a0d
खबर शेयर करें -

आपको बताते चलें सैफ अली खान पर हमला करने वाले बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस्लाम ने चोरी के इरादे से सैफ के फ्लैट में घुसकर हमला किया। घटना के बाद उसने बांग्लादेश में अपने पिता को फोन भी किया था।

बीती 16 जनवरी को मुंबई में सैफ अली खान की जान बचाने का ऑटो चालक भजन सिंह राणा खटीमा के मोहनपुर गांव का रहने वाला है। भजन सिंह की सराहना हो रही है। भजन सिंह अभी मुंबई में हैं।

यह भी पढ़ें:  एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, आर्यन बेलवाल बने अध्यक्ष; देर रात विजेताओं ने ली शपथ...

खटीमा विकासखंड की जादोपुर ग्राम पंचायत में पड़ने वाले मोहनपुर गांव भी अचानक सुर्खियों में आ गया है। मोहनपुर गांव में भजन सिंह के परिवार से मिलने के लिए काफी लोग पहुंच रहे हैं। जादोपुर ग्राम पंचायत के प्रशासक राजीव सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

मोहनपुर गांव में भजन सिंह की मां कुसुमवती, पत्नी रागिनी देवी, छोटा भाई अशोक सिंह, उनकी पत्नी रूबी, बेटा काव्यांस, मझले भाई सोबरन सिंह की पत्नी संध्या देवी, पुत्री सिखा, सावरी और पुत्र दिवेश रहते हैं।

यह भी पढ़ें:  एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, आर्यन बेलवाल बने अध्यक्ष; देर रात विजेताओं ने ली शपथ...

छोटे भाई अशोक ने बताया कि गरीबी के कारण भजन सिंह 10वीं तक पढ़ाई के बाद रोजगार के लिए 20 साल पहले वर्ष 2004 में मुंबई चले गए थे। उन्होंने मुंबई में रह रहे भगचुरी निवासी दुखंतीलाल मौर्य के साथ कुछ समय तक काम किया।

बाद में ऑटो चलाने का काम करने लगे। उनका पुत्र मोहित भी 11वीं तक की पढ़ाई कर सका। वह हिमाचल प्रदेश में काम कर रहा है। उनके पिता नंदराम सिंह का तीन वर्ष पूर्व निधन हो चुका है।

यह भी पढ़ें:  एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, आर्यन बेलवाल बने अध्यक्ष; देर रात विजेताओं ने ली शपथ...

परिवार के सभी सदस्यों ने बताया कि फोन पर उनकी भजन सिंह से वार्ता हुई थी। उन्होंने बताया कि जब सैफ अली खान में उनके ऑटो में बैठे तो उनको पहचान नहीं सका। अस्पताल में उन्हें पता चला कि वह फिल्म स्टार हैं।

Ad