बिग ब्रेकिंग–अजगर ने निगल दिया कुत्ता, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, देखिए विडियो…

0
python_final_2017111_122914_01_11_2017
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी वन प्रभाग के नन्धौर रेंज में 17 फीट लम्बे का अजगर रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर छोड़ा गया। भूपाल सिंह मेहता, वन क्षेत्राधिकारी, नन्धौर, हल्द्वानी वन प्रभाग ने कहा कि उक्त अजगर ने एक तीन साल के कुत्ते को निलग लिया था। इस वर्ष बारिश अधिक होने से सांप ज्यादा निकल रहे हैं, जिन्हे रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर छोड़ा जा रहा है।

वन्य जीवों का समय से रैस्क्यू करने पर मानव वन्य जीव संघर्ष कम हो जाता हैं एवं मानव व वन्य जीव दोनों सुरक्षित रहते है। दूरभाष से मिली सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरगलिया निवासी भवान दास, भवानीपुर, चोरगलिया के खेत में आज 17 फीट लम्बा अजगर पाया गया। जिसका सफलता पूर्वक रैस्क्यू किया गया।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–जनहित सर्वोपरि: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर...

उच्चाधिकारियों एवं प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी, नन्धौर ममता चंद से प्राप्त दिशा–निर्देशों के क्रम सांप व सभी प्रकार के वन्यजीवों का रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाता है।

यह भी पढ़ें:  मुखानी पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 111 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार...

पर्यावरण के संरक्षण हेतु आगे भी वन्य जीवों का रैस्क्यू जारी रहेगा। रैस्क्यू करने वाली टीम में भूपाल सिंह मेहता वन क्षेत्राधिकारी, नंधौर, मोहन लखेड़ा वन दरोगा, सुरेश मेहरा वन बीट अधिकारी, राहुल, राजेन्द्र जोशी वन दरोगा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *