बिग ब्रेकिंग–पीएम ने आपदा राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित की उच्चस्तरीय बैठक, पुनर्वास कार्यों की जानकारी की साझा..

FB_IMG_1757595928415
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

प्रधानमंत्री Narendra Modi की अध्यक्षता में देहरादून में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आई आपदा की स्थिति और संचालित किए गए राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी साझा की।

 

 

बैठक के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने प्रदेश के लिए ₹1200 करोड़ की तात्कालिक वित्तीय सहायता की घोषणा की। इसके साथ ही केंद्रीय टीम द्वारा किए जा रहे नुकसान के विस्तृत आकलन के आधार पर अतिरिक्त सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

 

आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने केंद्र सरकार की ओर से आपदा में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹2 लाख एवं घायलों को ₹50,000 की आर्थिक मदद की भी घोषणा की। साथ ही आपदा में अनाथ हुए बच्चों को PM CARES for Children योजना से व्यापक सहायता प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

 

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए विशेष परियोजना चलाई जाएगी, वहीं सड़कों, विद्यालयों और अन्य ढांचागत पुनर्निर्माण के लिए भी केंद्र सरकार पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार आपदा प्रभावित प्रदेशवासियों के राहत, पुनर्वास और सुरक्षित भविष्य के लिए हर स्तर पर प्रतिबद्ध है। आपदा की इस कठिन घड़ी में दिए गए अमूल्य सहयोग के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।

 

 

 

Ad Ad