बिग ब्रेकिंग–उत्तराखण्ड में मनरेगा श्रमिकों के लिए नई सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ऑनलाइन पंजीकरण अभियान का शुभारंभ…

FB_IMG_1764078045389
खबर शेयर करें -

 

उत्तराखण्ड–मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंप कार्यालय में उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में मनरेगा श्रमिकों के ऑनलाइन पंजीकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है।

 

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि इस पंजीकरण से मनरेगा श्रमिकों को कल्याण बोर्ड की सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से राज्य सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे क्षेत्रों में गरीब और श्रमिक वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–यूकेपीएससी मुख्य परीक्षा स्थगित, नई तिथियों की जल्द होगी घोषणा...

 

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में मनरेगा के तहत 16.3 लाख श्रमिक पंजीकृत हैं, जिनमें से 9.5 लाख श्रमिक सक्रिय हैं। वर्ष में न्यूनतम 90 दिन काम करने वाले श्रमिक अब बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं—स्वास्थ्य सहायता, बच्चों की शिक्षा, बेटियों के विवाह और दुर्घटना/मृत्यु सहायता—का सीधा लाभ उठा सकेंगे। वर्तमान में बोर्ड में 5.35 लाख श्रमिक पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने दिया बड़ा तोहफ़ा: राज्यभर के 9.38 लाख लाभार्थियों को मिली पेंशन, 5 तारीख तक भुगतान अनिवार्य...

 

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य श्रमिकों के साथ-साथ उद्योगों और निवेशकों को भी प्रोत्साहन देना है। पारदर्शी नीतियों के चलते खनन क्षेत्र में राजस्व 400 करोड़ से बढ़कर 1200 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिसके आधार पर केंद्र सरकार से राज्य को 200 करोड़ रुपये की सहायता भी मिल चुकी है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री की Ease of Doing Business की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए राज्य में Single Window System लागू किया गया है, ताकि निवेशकों को अनावश्यक प्रक्रियाओं में न उलझना पड़े।

यह भी पढ़ें:  अरुणाचल में सरकारी ठेकों का बड़ा खुलासा: सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे से CM परिवार को मिले 146 कॉन्ट्रैक्ट उजागर...

 

श्रम सचिव श्री श्रीधर बाबू अद्दांकी ने कहा कि श्रम एवं ग्राम्य विकास विभाग मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। विकास खंड स्तर पर मनरेगा श्रमिकों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। श्रमायुक्त पी.सी. दुम्का ने बताया कि मनरेगा श्रमिक अब बोर्ड में पंजीकृत अन्य श्रमिकों के समान सभी लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम में आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Ad Ad Ad