बिग ब्रेकिंग–नैनीताल एसएसपी के सख्त निर्देश, ब्याज माफियाओं हो जाओ सावधान, पुलिस की रहेगी पैनी नजर…

IMG-20230927-WA0023
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में अवैध ब्याज का कारोबार करने वाले माफियाओं पर पुलिस अब नकेल कसने जा रही है। ऐसे ब्याज माफिया जो कि अवैध तरीके से लोगों को ब्याज देकर परेशान करते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा हल्द्वानी शहर में बड़े संख्या में कई ऐसे लोग हैं, जो अवैध तरीके से ब्याज का कारोबार करते हैं। जिनके चंगुल में फंसे कुछ लोगों ने आत्महत्या भी की है। जिसमें पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, मीडिया से बोले–मैं खुद बताऊंगा किस मामले में बुलाया गया...

उन्होंने कहा कि ऐसे में पुलिस इस मामले में बेहद गंभीर है, शहर के ऐसे ब्याज माफियाओं पर अब नकेल कसी जाएगी, हम आपको बता दें हल्द्वानी शहर के हर कोने में अवैध ब्याज का धंधा जमकर फल फूल रहा है।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

ऐसे में इन ब्याज माफियाओं के ऊपर कड़ी कार्रवाई होनी बेहद जरूरी है। ब्याज माफियाओं के चंगुल में फंसकर कई लोगों के घर बर्बाद हो गए, तो कुछ लोगों ने आत्महत्या तक की है। ऐसे में उन लोगों पर कार्रवाई बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

Ad