बिग ब्रेकिंग–नैनीताल एसएसपी ने चौकी में मारा छापा, इंचार्ज समेत पूरी चौकी सस्पेंड, पढ़िए पूरी खबर…

IMG-20230927-WA0023
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी–यहां तो गजब हो गया वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रात को निरीक्षण करने पर निकले तो मुखानी थाने के अंतर्गत आने वाली इस चौकी का कोई भी सिपाही रोड पर नहीं था और ना ही कोई चौकी के बाहर पहरा दे रहा था।

जब किसी भी सिपाही के चौकी के बाहर नही देखा तो अधिकारी सीधे कमरे में घुसे तो वहां पर देखकर हक्के-बक्के रह गए और चौकी इंचार्ज समेत सभी पुलिसकर्मी अचानक अपने अवसर को देखकर सकपका गए।

यह भी पढ़ें:  38 दिन की पदयात्रा के बाद फिर उमड़ा बिंदुखत्ता का जनसैलाब, भारी बारिश में भी हाथों में तिरंगा लेकर निकले हजारों लोग, जड़ सेक्टर स्कूल से तहसील तक गूंजा एक ही संदेश, बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाना होगा...

जानकारी के अनुसार एसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर पुलिस चौकिया का निरीक्षण चल रहा था रात को एसपी सिटी हरबंस सिंह जब मुखानी थाने के अंतर्गत पढ़ने वाली लामचौड़ रिपोर्टिंग चौकी पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी वापस, अब नीलेश आनंद भरणे संभालेंगे मोर्चा...

चौकी के बाहर सड़क पर किसी भी सिपाही को पहरेदारी न करते हुए देखा तो आश्चर्यचकित हुए की चौकी के परिसर में कोई पहरेदारी नहीं कर रहा है वह सीधे चौकी के अंदर घुसे तो वहां पर चौकी इंचार्ज सभी सिपाहियों समेत आपस में ताश के पत्ते फेंक रहे थे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी वापस, अब नीलेश आनंद भरणे संभालेंगे मोर्चा...

अपने अधिकारियों को सामने देखकर उनके पैरों की जमीन खिसक गई एसपी सिटी हरबंस सिंह ने इसकी पूरी रिपोर्ट एसपी प्रहलाद नारायण मीणा को सौपी तो एसपी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पूरी चौकी को ही लाइन हाजिर कर दिया।

Ad