बिग ब्रेकिंग–एलएंडटी ने उत्तराखंड में आपदा राहत हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹5 करोड़…

FB_IMG_1759916300267
खबर शेयर करें -

 

 

नई दिल्ली/देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज नई दिल्ली में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर एलएंडटी समूह ने उत्तराखंड में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹5 करोड़ (पांच करोड़ रुपये) की सहयोग राशि प्रदान की।

 

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित, हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित...

मुख्यमंत्री ने एलएंडटी के इस मानवीय gesture के लिए कंपनी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की घड़ी में कॉर्पोरेट सेक्टर का यह सहयोग राज्य सरकार के लिए न केवल आर्थिक सहायता है, बल्कि यह पुनर्वास कार्यों में गति लाने में भी सहायक सिद्ध होगा।

 

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

श्री धामी ने कहा, “उत्तराखंड एक आपदा संवेदनशील राज्य है, जहां समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। राज्य सरकार राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के कार्यों को पूरी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ कर रही है। निजी क्षेत्र की सहभागिता से इन प्रयासों को और बल मिलेगा।”

 

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर ठोस कदम उठा रही है, ताकि भविष्य में राहत कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित, हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित...

 

एलएंडटी समूह के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुई इस बैठक के दौरान आपदा प्रबंधन में कॉर्पोरेट क्षेत्र की भूमिका और दीर्घकालिक सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

 

 

Ad Ad