बिग ब्रेकिंग–आचार संहिता में एआरओ हल्द्वानी की बड़ी कार्यवाही, एसएसटी टीम ने चेकिंग में पकड़े 1लाख 37 हजार रुपए नकद…

IMG-20240327-WA0009
खबर शेयर करें -

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान निर्वाचन विभाग लगातार बाहर से आने जाने वाली तमाम गाड़ियों की चेक करने में लगा हुआ है।

आज हल्द्वानी एसएसटी टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है, काठगोदाम चेक पोस्ट के पास देर रात 1:00 बजे हल्द्वानी विधानसभा की एसएसटी टीम ने सितारगंज के रहने वाले व्यक्ति के पास से 1 लाख 37 हजार नगद जब्त किया है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

दस्तावेज न दिखाने पर एसएसटी की टीम ने नगद अपने कब्जे में ले लिया है, हल्द्वानी विधानसभा के एआरओ/ सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया एसएसटी की टीम लगातार चेकिंग करने में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

काठगोदाम चेक पोस्ट के पास सितारगंज के रहने वाले एक व्यक्ति के पास से 1 लाख 37 हजार नगद मिले, जब नकदी से जुड़े दस्तावेज मांगे गए तो वह दस्तावेज नहीं दिखा सके जिस पर टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

उन्होंने बताया लोकसभा की आचार संहिता का पालन शख्ती के साथ करवाया जा रहा है।

Ad Ad