बिग ब्रेकिंग–लालकुआं पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही…

IMG-20231217-WA0018
खबर शेयर करें -

लालकुआं–कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है, इसी क्रम में हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी सोमेन्द्र सिंह द्वारा टीम के साथ चैकिंग के दौरान कुंवरजीत बाजपेयी पुत्र स्वर्गीय दिनेश चंद्र बाजपेयी निवासी राजगढ़ मोती नगर, लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश हाल निवासी मोटाहल्दू चौराहा लालकुआं के कब्जे से 72 पव्वे गुलाब मार्का देशी शराब के साथ मोटाहल्दू चौराहा निकट रेलवे फाटक से गिरफ्तार किया गया हैं।

कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से कार्य करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं किया जाएगा और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

टीम में मुख्य रूप से हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी, म0उ0नि0 वन्दना चौहान, कांस्टेबल अनिल शर्मा, मनीष शर्मा और गुरमेज सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...
Ad