बिग ब्रेकिंग–ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास, दो दोस्तों की बेरहमी से ली थी जान…

Untitled-42
खबर शेयर करें -

 

हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में अदालत ने दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त की अदालत ने आरोपी आशीष मेहता और अरुण को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास के साथ साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

 

 

जिला शासकीय अधिवक्ता इंद्रपाल बेदी और विशेष लोक अभियोजक (एससी/एसटी एक्ट) धर्मेश कुमार ने बताया कि घटना तीन अक्तूबर 2015 की रात करीब साढ़े नौ बजे की है।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

कड़च्छ ज्वालापुर निवासी पंकज अपने दोस्त कार्तिक और रोहित उर्फ बंटी के साथ शास्त्री नगर मार्केट की ओर जा रहा था। इसी दौरान शास्त्री नगर में आरोपी आशीष मेहता अपने भाई चिन्नू मेहता, पिता महेश मेहता, सचिन और अरुण समेत अन्य साथियों के साथ दुकान के बाहर खड़ा था।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने पंकज और उसके दोस्तों से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर चाकू, खुखरी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में पंकज और कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित उर्फ बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

घटना की रिपोर्ट मृतक पंकज के पिता नौरतू पुत्र तिलक राज निवासी ज्वालापुर ने उसी रात कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज कराई। विवेचना के बाद पुलिस ने आशीष मेहता, महेश मेहता और अरुण के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

सुनवाई के दौरान आरोपी महेश मेहता की मौत हो गई, जिस कारण उसके खिलाफ कार्रवाई समाप्त कर दी गई। वहीं एक आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसका मामला किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया।

 

 

Ad