बिग ब्रेकिंग–कोरोना के चलते तीन साल बाद हुए चुनाव में यहां एबीवीपी ने मारी बाजी, हल्द्वानी में खूब मना जश्न…

IMG-20230923-WA0017
खबर शेयर करें -

दिल्ली– दिल्ली विश्वविद्यालय में 3 साल बाद छात्र संघ चुनाव हुए हैं, कोरोना के कारण पैदा हुई वैश्विक महामारी कोविड 19 से पहले वर्ष 2019-20 में डी यू में चुनाव हुए थे उस वर्ष भी विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार ही विजेता रहे थे।

विद्यार्थी परिषद से इस बार अध्यक्ष पद पर तुषार डेढ़ा सचिव पद पर अपराजिता जोशी उपसचिव पद पर सचिन भैसला ने ऐतिहासिक जीत प्राप्त करी।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

जिसका जश्न अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में मनाया।

मौके पर विभाग संगठन मंत्री दीपक रावत, जिला संयोजक कौशल बिरखानी, जिला संगठन मंत्री, ईशा बडलवाल, निखिल सोनकर, आलोक त्रिपाठी, सूरज रमोला, बरखा, सौम्या, गौरव मठपाल, प्रीति, नितिन पांडेनगर आदि मौजूद रहे।