बिग ब्रेकिंग–राजधानी के सहस्त्रधारा क्षेत्र के कारलीगाढ़ में सोमवार देर रात भारी वर्षा के चलते फटा बादल, मची तबाही…

dehradun_1634126026
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। राजधानी देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र के कारलीगाढ़ में सोमवार देर रात भारी वर्षा के चलते बादल फटने की घटना ने तबाही मचा दी।

 

 

अचानक आई इस आपदा में कई दुकानें बह गईं और दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड में आ गया।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

देर रात ही डीएम सविन बंसल ने कमान संभाली और सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ मौके पर तैनात कर दिया। रेस्क्यू और रिलीफ ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और लोक निर्माण विभाग की टीमें जेसीबी और अन्य उपकरणों के साथ लगातार कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के बीच चली गोली, अलमारी में जा धंसी; मचा हड़कंप, फायरिंग के बाद मौके से हुआ फरार...

 

 

 

आपदा की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आसपास के लोगों को देर रात ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया। वहीं, लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी भी घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत कार्यों की निगरानी की।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग कोटाबाग–तेज बारिश में उफना गुरनी नाला, बाइक समेत बहा युवक, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान, देखिये वीडियो..

 

 

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आईआरएस सिस्टम से जुड़े सभी विभाग पूरी तरह सक्रिय मोड में हैं और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति की तुरंत सूचना संबंधित विभाग को दें।

 

 

 

Ad