बिग ब्रेकिंग–अगर आ रहे हैं हल्द्वानी तो जान लीजिए छठ पूजा के चलते शहर का यातायात/डायवर्जन प्लान…

DD-7-2
खबर शेयर करें -

छट पूजा कार्यक्रम-2024 के दौरान यातायात / डायवर्जन प्लान।

यह डायवर्जन प्लान दिनांक- 07.11.2024 की सायं 15:00 बजे से 23:00 बजे तक व दिनांक 08.11.2024 की प्रातः 04:00 बजे से 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

◼️ रामपुर रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के दुपहिया / चौपहिया वाहन/रोडवेज / निजी बसें टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें:  फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन का विरासतन नामांतरण, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए लैंड फ्रॉड की जांच के आदेश...

◼️शहर हल्द्वानी से रामपुर रोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के दुपहिया / चौपहिया वाहन / रोडवेज / निजी बसें सिंधी चौराहा से डायवर्ट होकर मंगलपड़ाव होते हुए गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से होंडा शोरूम तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे व शेष अन्य वाहन एफ०टी०आई० तिराहा से डायवर्ट होकर गांधी इंटर कॉलेज तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें:  अगर जा रहे हैं कैंची धाम, तो पहले पढ़ लें यह खबर, 2 से 4 अक्टूबर तक पुलिस का ट्रैफिक प्लान लागू, भीमताल और भवाली में यहां खड़े होंगे वाहन...

◼️ टीपी नगर और एफ टी आई तिराहा के मध्य आवश्यक सेवा से सम्बन्धित वाहनों (जैसे दूध, ईंधन, गैस, सब्जी आदि) का आवागमन भी वर्जित रहेगा। बैरियर / जीरो जोन

◼️फायर स्टेशन तिराहा से राजपैलेस होटल तिराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

◼️कैंसर अस्पताल तिराहा और एफ०टी०आई० तिराहा से सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश *पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं में परिवहन और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार, दीपक रावत की बैठक में जसपुर–टनकपुर बस सेवा को हरी झंडी...

◼️टीपी नगर तिराहा से एफ०टी०आई० तिराहा के मध्य समस्त प्रकार के वाहनों के लिए (जीरो जोन) आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

नोट सुशीला तिवारी हॉस्पिटल जाने व आने वाले वाहनों एवं एम्बुलेंस पर यह प्लान लागू नहीं रहेगा।

Ad