बिग ब्रेकिंग–यहां डीएम की सख्ती पर परिवहन विभाग का लगातार चलता चेकिंग अभियान, पढ़िए पूरी ख़बर…

चाला
खबर शेयर करें -

नैनीताल/हल्द्वानी–सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जिलाधिकारी के निर्देशन पर चला चेकिंग अभियान।

दिन प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता देख कर जिलाधिकारी नैनीताल ने दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए जिसके तहत लगभग 205 चालान किए गए। जिनमें तीन स्कूल बसों सहित 14 बसें 25 टैक्सी 34 दो पहिया वाहन 30 ऑटो ई रिक्शा 72 भर वाहन तथा 27 अन्य वाहन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

आरटीओ नंद किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि समय-समय पर परिवहन विभाग द्वारा इस प्रकार की अभियान चलाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि 5 ओवरलोड यात्री वाहन, 9 ओवरलोड भार वाहन, 26 वाहन बिना फिटनेस के 16 बिना परमिट 43, बिना लाइसेंस, 46 बिना टैक्स, 27 बिना बीमा, 9 प्रेशर हॉर्न, 37 बिना हेलमेट, 27 बिना सीट बेल्ट चालान किए गए।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

इसके साथ ही अन्य अलग-अलग अभियोगों में 99 चालान किए गए तथा 6 वाहन सीज किए गए हैं।

चेकिंग अभियान हल्द्वानी शहर की सभी मुख्य सड़कों जो हल्द्वानी को अन्य जगहों से जोड़ती है। जैसे हल्द्वानी- कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी-नैनीताल रोड, हल्द्वानी-लालकुआं-पंतनगर रोड, हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग एवं हल्द्वानी चोरगरिया मार्ग पर चलाया गया।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...
Ad