बिग ब्रेकिंग–किच्छा में ताबड़तोड़ फायरिंग, भाजपा नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में दहशत…

Collage_2025-08-18_15_59_212
खबर शेयर करें -

 

 

 

उधमसिंह नगर–जिले से बड़ी वारदात सामने आई है। किच्छा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दरऊ में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर भाजपा नेता और नवनिर्वाचित प्रधान गफ्फार खान के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोग दहशत के साए में घरों में दुबक गए।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 20 से अधिक हथियारबंद लोग राइफल, पिस्टल और बंदूक लेकर भाजपा नेता गफ्फार खान के घर में घुस गए। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान 25 वर्षीय आसिफ को गोलियां लग गईं।

यह भी पढ़ें:  SSP नैनीताल ने लिया तत्काल संज्ञान, टेंडर प्रक्रिया में दबंगई पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 07 आरोपी हिरासत में, लाइसेंसी रिवॉल्वर ज़ब्त...

 

 

आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 60 से 70 राउंड गोलियां चलाईं।

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वारदात के दौरान कई अन्य लोग भी घायल हुए होने की आशंका है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना के बाद दुकानों के शटर बंद हो गए और इलाके में सन्नाटा पसर गया।

यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने दिया बड़ा तोहफ़ा: राज्यभर के 9.38 लाख लाभार्थियों को मिली पेंशन, 5 तारीख तक भुगतान अनिवार्य...

 

 

 

सूत्रों की मानें तो हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। मृतक पक्ष के लोगों का आरोप है कि विरोधी गुट ने सोची-समझी रणनीति के तहत इस हमले को अंजाम दिया है। परिजनों ने पूर्व विधायक और उनके समर्थकों पर हमला करवाने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–यूकेपीएससी मुख्य परीक्षा स्थगित, नई तिथियों की जल्द होगी घोषणा...

 

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालते हुए पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जाएगी। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

Ad Ad Ad