बिग ब्रेकिंग–फिल्मी स्टाइल में आबकारी निरीक्षक पहुंची घर की अलमारी तक, गढ़वाल से कुमाऊं तक शराब माफियाओं पर शिकंजा, पकड़े गए तस्कर तरन और मोंटी…

FB_IMG_1756877628588
खबर शेयर करें -

 

देहरादून/हल्द्वानी। गढ़वाल मंडल में अपने सख्त तेवर और तेजतर्रार कार्यशैली से शराब माफियाओं की कमर तोड़ने वाली आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने अब कुमाऊं मंडल में भी अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवा दिया है।

 

 

आबकारी आयुक्त के स्पष्ट निर्देशों के बाद अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत हल्द्वानी में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।गोपनीय सूचना के आधार पर जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून और आबकारी टीम हल्द्वानी ने संयुक्त रूप से हल्द्वानी क्षेत्र के ठंडी सड़क और रामपुर रोड स्थित दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की।इस दौरान दो अभियुक्तों तरन और मोंटी (निवासी हल्द्वानी) के घरों से विभिन्न ब्रांड की 5 पेटियां इंपोर्टेड शराब बरामद की गईं।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि ये शराब शहर में अवैध बिक्री हेतु घरों में छिपाकर रखी गई थी। टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, राकेश नाथ और अंकित कुमार शामिल रहे। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

प्रेरणा बिष्ट की सख्ती और सक्रियता के चलते शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग कोटाबाग–तेज बारिश में उफना गुरनी नाला, बाइक समेत बहा युवक, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान, देखिये वीडियो..

 

 

 

Ad