बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–तराई पूर्वी में रेल इंजन से हाथी की मौत, बच्चा गंभीर.

IMG-20231214-WA0001
खबर शेयर करें -

लालकुआं–वन्य जीव प्रेमियों और वन विभाग के लिए दुखद खबर सामने आ रही है। यहां बीती देर रात्रि तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा जंगल से निकाल कर रेल पटरी क्रॉस करते हुए तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज क्षेत्र की तरफ जा रहे नर हाथी की ट्रेन के इंजन से टकराने से दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि उसके साथ चल रहा करीब सात या 8 साल का बच्चा इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल हाथी के बच्चे का रेस्क्यू प्रारंभ कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

प्राप्त जानकारी अनुसार बीती देर रात्रि करीब 3:00 बजे लालकुआं बरेली रेल खंड के श्मशान घाट के पास तेजगति से जा रहे लाइट पावर की चपेट में आने से रेल पटरी क्रॉस कर रहे एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

जबकि उसके साथ चल रहा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची गौला रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी ने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए हाथी के बच्चे को इलाज के लिए लालकुआं लाने की तैयारी की जा रही है।