बिग ब्रेकिंग देहरादून—प्रदेश में कुछ दिनों की रोक के बाद उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने एक बार फिर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया की शुरू…

314bc73f-bc94-4d5a-a9ac-62af663ffd44
खबर शेयर करें -

 

 

 

देहरादून। प्रदेश में कुछ दिनों की रोक के बाद उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने एक बार फिर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूपीसीएल के निदेशक (परिचालन) एम.आर. आर्य ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

दरअसल, मीटर और बिजली से जुड़ी बढ़ती शिकायतों के निपटारे के लिए विभाग ने अस्थायी रूप से स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन का काम रोक दिया था। उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनने और हल करने के लिए प्रदेशभर में मेगा कैंप आयोजित किए गए, जिसमें अधिकतर शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

 

शिकायतों का समाधान हो जाने के बाद अब यूपीसीएल ने स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया को फिर से पूरी गति से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। विभाग का दावा है कि स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को अधिक पारदर्शी बिलिंग, रियल-टाइम खपत की जानकारी और बेहतर सेवा का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग कोटाबाग–तेज बारिश में उफना गुरनी नाला, बाइक समेत बहा युवक, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान, देखिये वीडियो..

 

प्रदेश में बिजली व्यवस्था को और आधुनिक और उपभोक्ता-friendly बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

Ad