बिग ब्रेकिंग–यहां वाहन चेकिंग के दौरान सीपीयू ने युवक को रोका, युवक ने पुलिस को ही पढ़ा दिया नियमों का पाठ…

17_12_2018-cpudehradunfg_18758041_1148129860-300x194
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। सीपीयू ने शहरवासियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया और आज इसी वजह से लोग दोपहिया वाहनों पर हेलमेट और कार में सीट बेल्ट लगाकर चल रहे हैं।

हालांकि रविवार को मामला उल्टा हो गया। वाहन चेकिंग के नाम पर एक युवक को रोकना सीपीयू कर्मी को भारी पड़ गया। बीच सड़क युवक और सीपीयू कर्मी के बीच तीखी तकरार हुई।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

रविवार को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के पास बने छठ पूजा स्थल पर सीपीयू चेकिंग कर रही थी। जांच के नाम पर सीपीयू कर्मी ने सड़क से गुजर रहे एक वाहन सवार को रोक लिया।

सीपीयू कर्मी वाहन के कागज दिखाने को कहने लगा, लेकिन जब युवक ने सीपीयू कर्मी को गौर से देखा तो सीपीयू कर्मी पर हावी होने लगा।

यह भी पढ़ें:  नशे पर भवाली पुलिस का शिकंजा: 60 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार...

युवक का कहना था कि सीपीयू कर्मी वर्दी में था, लेकिन वर्दी पर उसकी नेम प्लेट नहीं थी और वर्दी के साथ उसने चप्पल पहन रखी थी, जो नियम विरुद्ध है। इसको लेकर दोनों में बहस हुई।

युवक कहने लगा कि जब आप ही नियम का पालन नहीं कर रहे तो हमें कैसे नियमों का पालन करने के लिए कह सकते हैं। कहा कि आपके सामने ही बिना नंबर प्लेट की दो मोटर साइकिलें गुजर गईं,

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

लेकिन उन्हें आपने नहीं रोका। इस मामले में एसपी ट्रैफिक हरबंस सिंह ने बताया कि वर्दी में नेम प्लेट होना अनिवार्य है। ऐसा मामला संज्ञान में आया तो कार्रवाई की जायेगी।

Ad Ad Ad