बिग ब्रेकिंग–यहां 18 लोगों को सांप ने काटा, शहर के इस अस्पताल में चल रहा इलाज, पढ़िए पूरी खबर…

sapne-me-saap-dekhna
खबर शेयर करें -

नैनीताल/हल्द्वानी–अगर आप रात में मानसून के मौसम में घर से निकल रहे हैं या रात के अंधेरे में कमरे में जा रहे हैं तो सावधान रहें। क्योंकि बारिश के कारण इन दिनों सांप अपने बिलों से निकलकर बाहर आ रहे हैं। हल्द्वानी में सांप का कहर देखने को मिल रहा है।

बता दें हल्द्वानी में बरसात में सांप का कहर देखने को मिल रहा है। सांप ने अलग-अलग क्षेत्रों में 18 लोगों को काट दिया है। जिसके बाद सभी लोगों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम सभी के इलाज में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

बारिश शुरू होते ही बिलों से निकल बाहर आ रहे सांपबता दें वर्तमान में बारिश शुरू होने से हर जगह जलभराव हो गया है। हर तरफ पानी भरने से बिल में रहने वाले सांप बाहर निकलने लगे हैं। बारिश शुरू होते ही वे जंगल छोड़कर लोगों में घरों में आ रहे हैं। इसके चलते अचानक सांप के काटने के मामले सामने आ रहे हैं।

Ad