बिग ब्रेकिंग–मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दो दिवसीय दौरे में विकास परियोजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश…

FB_IMG_1764592600766
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

 

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत सोमवार को एनएचपीसी बनबसा हेलीपैड पहुँचे, जहां वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद एनएचपीसी सभागार में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने चम्पावत जिले में संचालित प्रमुख विकास परियोजनाओं की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट ली।

 

 

बैठक के दौरान शारदा कॉरिडोर, इनलैण्ड पोर्ट अथॉरिटी, टनकपुर–बागेश्वर रेलवे लाइन, बाढ़ प्रबंधन कार्य, टनकपुर/बनबसा जल आपूर्ति योजनाएं, आईएसबीटी टनकपुर निर्माण तथा ब्रिडकुल द्वारा निर्मित पुलों सहित कई आधारभूत परियोजनाओं पर गहन चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

 

मुख्य सचिव ने शारदा रिवर फ्रंट एवं एडजॉइनिंग प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्णागिरि रोपवे को शारदा कॉरिडोर के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समयसीमा में पूरा करने और निर्माण कंपनी को प्रति सप्ताह प्रगति रिपोर्ट जिलाधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

 

 

 

उन्होंने टनकपुर–बागेश्वर रेलवे लाइन के संबंध में चम्पावत और लोहाघाट के साथ-साथ अल्मोड़ा को जोड़ने के लिए विस्तृत एलाइनमेंट तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे भविष्य में क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत हो सके।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

 

 

बाढ़ सुरक्षा कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने सिंचाई विभाग को पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर कम लागत वाले प्रभावी प्रोटेक्शन मॉडल अपनाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने ₹5 करोड़ से कम लागत वाली योजनाओं को मुख्यमंत्री घोषणा के माध्यम से शीघ्र अनुमोदित कर त्वरित गति से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए।

 

 

 

इसके अतिरिक्त उन्होंने डिप्टेश्वर एवं कुर्मू झील परियोजनाओं, टनकपुर और बनबसा वाटर सप्लाई स्कीम, आईएसबीटी टनकपुर, तथा ब्रिडकुल द्वारा बनाए जा रहे पुलों की प्रगति में और तेजी लाने को कहा।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

 

 

बैठक में कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी, जनप्रतिनिधि, एनएचपीसी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

 

मुख्य सचिव के इस निरीक्षण और निर्देशों से जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की गति तेज होने की उम्मीद जागी है।

 

 

 

Ad Ad