बिग ब्रेकिंग–बनभूलपुरा प्रकरण पर मुख्यमंत्री धामी का बयान: “सुप्रीम कोर्ट के आदेश के लिए पूरी तरह तैयार, अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी”…

FB_IMG_1763519334510
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनभूलपुरा मामले को लेकर महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पूरी तरह पालन करने को तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की जनसांख्यिकीय संरचना (डेमोग्राफी) में किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई घुसपैठियों ने फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर अवैध कब्जों को बढ़ावा दिया है, और ऐसे तत्वों पर सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और राज्य सरकार इसे पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

 

 

धामी ने जोर देकर कहा कि उत्तराखंड के लोगों के अधिकार किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के मन में किसी तरह की असुरक्षा का भाव पैदा नहीं होने दिया जाएगा और सरकार हर स्थिति पर पूरी निगरानी रखे हुए है।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

 

 

मुख्यमंत्री के इस बयान ने बनभूलपुरा मामले को लेकर चल रही चर्चाओं को एक नई दिशा दी है, साथ ही यह स्पष्ट किया है कि सरकार कानून और व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संभाल रही है।

 

 

Ad Ad