बिग ब्रेकिंग–दिल्ली में लाल किले के पास बड़ा धमाका, 5 लोगों की मौत, कई घायल, देखिए वीडियो…

FB_IMG_1762785804589
खबर शेयर करें -

 

 

दिल्ली–दिल्ली के लाल किले के पास शनिवार को हुए भीषण धमाके ने राजधानी को दहला दिया। बताया जा रहा है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। धमाके के बाद आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। पूरे क्षेत्र को घेरकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जबकि जांच एजेंसियां भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। धमाके की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर तक सुनी गई। फिलहाल घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

Ad