बिग ब्रेकिंग–मर्चेंट नेवी में तैनात युवक ने पुष्कर धामी को पत्र लिखकर मांगी मदद, सिंगापुर–चीन के बीच लापता…

FB_IMG_1759387365902
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून का युवक मर्चेंट नेवी में तैनात है। सिंगापुर-चीन के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के लापता होने की सूचना मिली है। कंपनी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी है। वहीं, परिजनों ने युवक के अपहरण की आशंका जताई है। इस के चलते परिजनों ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिखकर बेटे की खोजबीन के लिए मदद मांगी है।

 

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

 

 

 

देहरादून निवासी नरेंद्र राणा ने जानकारी दी है कि उनका बेटा करणदीप सिंह राणा मर्चेंट नेवी में सीनियर डेक कैडेट है। वह एक माह पहले घर से सिंगापुर के लिए रवाना हुआ था। वहां पहुंचने पर आगे ट्रेनिंग के लिए जहाज में गया था।

 

 

 

20 सिंतबर को बेटे ने उनके साथ फोन पर बात की। लेकिन इसी दिन शाम को कंपनी से फोन आया कि उनका बेटा लापता हो गया है। सूत्रों से पता चला है कि जहाज सिंगापुर से चीन जा रहा था। इसी बीच श्रीलंका के दक्षिण-पूर्व 150 नाटिकल माइल की दूरी पर युवक लापता हुआ है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

 

 

 

 

 

बेटे के अचानक लापता होने की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया गया कि केवल करणदीप का एक जूता और एक कैमरा मिला है। उसकी खोजबीन की जा रही है। फिलहाल युवक का कुछ पता नहीं लग पाया है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

 

 

 

वहीं, परिजनों ने दून के जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री धामी को पत्र भेजा है। जिसमें बेटे की खोजबीन की गुहार लगाई है। परिजनों ने युवक को जहाज के अंदर ही बंधक बनाने की संभावना जताई है।

 

 

 

 

Ad