बिग ब्रेकिंग–सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ पर लापरवाही का बड़ा आरोप, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त जांच के निर्देश…

FB_IMG_1695546501080
खबर शेयर करें -

 

नैनीताल: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के संज्ञान में आया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीप सिंह नियमित रूप से अस्पताल में उपस्थित नहीं हो रहे हैं।

 

 

आरोप है कि वे लगभग 10 दिन में एक बार अस्पताल आते हैं और फिर उपस्थिति पंजिका में 10 दिन की एक साथ हस्ताक्षर कर देते हैं।मामले की गंभीरता को देखते हुए मण्डलायुक्त ने उप जिलाधिकारी, कैंची धाम से जांच करवाई।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

 

जांच रिपोर्ट में पाया गया कि डॉ. जगदीप सिंह पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में उपस्थित नहीं थे। इसके बाद मण्डलायुक्त द्वारा अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई गई, जिसमें डॉ. जगदीप कहीं दिखाई नहीं दिए।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

जब इस संबंध में सीएमओ नैनीताल से पूछा गया, तो उन्होंने भी इस अनुपस्थिति की कोई जानकारी न होने की बात कही। वहीं, सीएमएस डॉ. सतीश द्वारा भी समय रहते उच्चाधिकारियों को सूचना नहीं दी गई।

 

 

मामला बुधवार, 27 अगस्त 2025 को प्रकाश में आने के बाद सीएमएस ने सीएमओ को सूचना दी।मण्डलायुक्त दीपक रावत ने इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य कुमाऊं मण्डल नैनीताल को विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं, और दोषी पाए जाने पर अनुशासनिक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

 

 

 

Ad Ad Ad